बहराइच, नवम्बर 15 -- बहराइच। नानपारा कोतवाली इलाके में शनिवार को जुलूस निकल रहा था। इसी दौरान सुरक्षा ड्यूटी में लगे नवाबगंज के चर्दा के होमगार्ड बलराम भार्गव की हालत बिगड़ने पर उन्हे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जानकारी मिलते ही संगठन अध्यक्ष हीरा लाल भाष्कर, रमाकांत श्रीवास्तव मेडिकल कॉलेज पहुंचे। हीरालाल भाष्कर ने बताया कि इलाज के बाद हालत में सुधार हुआ है। नानपारा कोतवाल राजनाथ सिंह ने भी मेडिकल कॉलेज पहुंच पीड़ित का हालचाल लिया। होमगार्ड को डिस्चार्ज कर बेड रेस्ट व इलाज चलते रहने की सलाह दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...