रुद्रपुर, मार्च 5 -- नानकमत्ता, संवाददाता। होली के दिन नानकसागर जलाशय में नाव चला रहा एक युवक डूब गया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसकी तलाश में सर्च अभियान चलाया। कई घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद गुरुवार दोपहर युवक का शव बरामद कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय जसवीर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी ग्राम देवीपुरा बुधवार दोपहर नानकसागर जलाशय में नाव चला रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह जलाशय में गिरकर डूब गया। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तत्काल सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण बुधवार शाम को अभियान रोकना पड़ा। गुरुवार को एसडीआरएफ, जल पुलिस और नानकमत्ता पुलिस ने दोबारा सर्च अभियान चलाया। दोपहर के समय पुलिस ने युवक का शव बरामद कर लिया। कोतवाल मंजू पांडे ने बताया कि शव का पं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.