नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज
रुद्रपुर, जून 22 -- खटीमा, संवाददाता। नानकमत्ता तहसील क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की धीमी प्रगति पर एसडीएम तुषार सैनी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। रविवार को तहसील सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने बताया कि तहसील का क्षेत्रफल बड़ा होने के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कई पटवारियों को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। नायब तहसीलदार नरेंद्र गहतोड़ी ने बताया कि इस्लामनगर, राजीव नगर, झनकट समेत कुछ केंद्रों पर एसआईआर की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी है। ग्रामीण क्षेत्रों में धान की रोपाई का सीजन होने से अधिकांश किसान और मजदूर दिनभर खेतों में रहते हैं, जिससे बीएलओ और कर्मचारियों को घरों पर लोग नहीं मिल पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- नानकमत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.