रुद्रपुर, जनवरी 5 -- नानकमत्ता, संवाददाता। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत गुरुनानक इंटर कॉलेज नानकमत्ता में जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 75 समस्याएं पंजीकृत हुईं, जिनमें से 32 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सोमवार को आयोजित शिविर में पूर्व सांसद एवं दर्जाधारी बलराज पासी, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने जनता से सीधे संवाद किया। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक शत-प्रतिशत पहुंचाया जाए। शिविर में 23 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर मरीजों को दवाएं वितरित...