गोपालगंज, अप्रैल 12 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता जिले के सिधवालिया थाना क्षेत्र के बरहिमा गांव में रविवार की सुबह नाद रखकर रास्ता बंद करने का विरोध करने पर एक ही परिवार के छह लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। जख्मी लोगों को इलाज के लिए सिधवलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बरहिमा गांव के अजय सिंह के रास्ते की जमीन पर पड़ोस की कुछ दबंग लोग नाद रखकर रास्ता बंद कर दिए थे। जिसका विरोध करने पर दबंगों ने पहले गाली-गलौज करना शुरू किया। इसके बाद लाठी-डंडे व चाकू-फ...