काशीपुर, जून 25 -- जसपुर। चीनी मिल नादेही के प्रधान प्रबंधक राजवीर सिंह ने ग्राम देवीपुरा, मुरलीवाला में गन्ना सर्वे का निरीक्षण कर किसानों की समस्याओं को सुना। गुरुवार को ग्राम देवीपुरा में जीएम ने किसान जसवीर सिंह के खेतों का भी निरीक्षण किया। इनके द्वारा 11 प्रजाति के गन्ना बीज तैयार किए जा रहे हैं। जीएम ने देवीपुरा में किसानों से वार्ता भी की। किसानों बताया कि यूरिया खाद कम मिलने से उन्हे दिक्कत आ रही है। जीएम ने उनकी हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। यहां पंकज कुमार, ऊदल सिंह, परमेंद्र सिंह, विपुल चौहान, विनोद कुमार रहे। यह भी पढ़ें- नादेही चीनी मिल के जीएम ने गांवों में गन्ना सर्वे किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...