चंदौली, फरवरी 14 -- चहनियां। धरांव में चल रहे फुटबाल मैच का फाइनल शनिवार को हुआ। फाइनल मैच नादी और धरांव गांव के बीच खेला गया। जिसमें रोमांचक मैच के बीच धरांव ने एक गोल से नादी गांव को मात दी। इसी के साथ चैंपियन ट्राफी पर कब्जा कर लिया। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि प्रधान आशुतोष कुमार सिंह और विशिष्ठ अतिथि खुशबू किन्नर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान प्रधान जितेंद्र यादव, राजा कुमार, मास्टर इश्तियार, मास्टर शाकिर, मेहनाज खान, इलियास फौजी, राशिद खान, शमशाद खान उपस्थित रहे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...