गुड़गांव, मार्च 5 -- गुरुग्राम। नाथूपुर गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां किराए के मकान की पहली मंजिल से गिरकर एक 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक शराब के नशे में था। ऐसे में उसका संतुलन बिगड़ गया। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। लिस के अनुसार मृतक की पहचान लाल कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रहने वाले थे। ललित शहर में पेंट (पुताई) का काम करके अपना गुजारा करता था। लाल कुमार के साथ कमरे में रहने वाले उनके साथी ने पुलिस को बताया कि बुधवार को लाल कुमार ने शराब पी रखी थी। नशे की हालत में जब वह पहली मंजिल पर मौजूद था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीधे नीचे कंक्रीट की सड़क पर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड...