गुड़गांव, जून 25 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। नाथूपुर इलाके में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पहली मंजिल से गिरने के कारण 60 वर्षीय बुजुर्ग पेंटर संपत गुप्ता की जान चली गई। मूल रूप से बिहार मोतिहारी के फूल तकिया गांव के रहने वाले संपत गुप्ता पिछले 30 सालों से यहां अकेले रहकर गुजर-बसर कर रहे थे और पेंट (पुताई) का काम करते थे। मिली जानकारी के अनुसार, बीती 23 जून को नाथूपुर में ही एक मकान की पहली मंजिल पर पेंटिंग का काम करते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर गए। ऊंचाई से गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 30 वर्षों से अकेले रह रहे इस बुजुर्ग की मौत से स्थानीय प्रवासी कामगारों में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिज...