नई दिल्ली, अगस्त 12 -- ऑस्ट्रेलिया के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी नाथन लियोन करीब 8 महीने के ब्रेक के बाद फिर से मैदान पर लौटने के लिए तैयार हैं। उनके साथी खिलाड़ियों की मानें तो लियोन पहले की तरह की खतरनाक नजर आ रहे हैं। हालांकि, कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कुछ अलग ही बात कही है। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा है कि जिस सर्जरी के बाद नाथन लियोन वापसी कर रहे हैं, उसी सर्जरी के बाद उन्होंने भी वापसी की थी और फिर 10 ओवर बाद ही उनका करियर खत्म हो गया था। ऐसे में नाथन लियोन की वापसी की कोई 100 फीसदी गारंटी नहीं है। बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए नाथन लियोन टीम में हैं और उन्हें पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में भी जगह मिली है। ट्रैविस हेड ने इंटरा स्क्वॉड प्रैक्टिस मैच में उनकी गेंद पर स्टंप आउट होने पर कहा है कि वह एक गेंद का...