भागलपुर, मार्च 31 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। नाथनगर में गौराचौकी पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बहादुरपुर में 0.22 फायरिंग रेंज का निर्माण किया जाएगा। इसको लेकर लाजपत पार्क स्थित 4 बिहार बटालियन एनसीसी के समादेशी पदाधिकारी ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर प्राक्कलन रिपोर्ट मांगी है। लेफ्टिनेंट कर्नल विकास मंडल ने पत्र में कहा कि इस बटालियन के अधीनस्थ 25 एनसीसी ट्रूप एवं कंपनी हैं। जिसके तहत लगभग 2500 कैडेटों को एनसीसी गतिविधि के प्रशिक्षण के तहत 0.22 फायरिंग का भी प्रशिक्षण दिया जाता है। स्थल चयन की जानकारी मार्च में दी गई थी। विद्यालय के नजदीक बिहार सरकार द्वारा प्रदत्त खाली जमीन पर फायरिंग रेंज के निर्माण के संबंध में भवन निर्माण विभाग के स्तर से एक अनुमानित प्राक्कलन रिपोर्ट कार्यालय को उपलब्ध कराएं। इस जम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.