भागलपुर, मार्च 15 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नाथनगर में शनिवार शाम पांच बजे बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के मुताबिक, भागलपुर से सुल्तानगंज की तरफ मालगाड़ी जा रही थी। इसी बीच पश्चिमी केबिन के पास पुरानीसराय मोहल्ले की तीन भैंसें पटरी के पास चारा कर रही थीं। अचानक ट्रेन के हॉर्न की आवाज सुनकर तीनों भैंस पटरी पार करने के लिए दौड़ने लगीं। इसमें तीनों भैंस मालगाड़ी के अंदर ही फंस गईं। सूचना मिलते ही स्थानीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और एक घंटे कड़ी मशक्कत के बाद तीनों मृत भैंस को ट्रैक से बाहर निकाला। तब जाकर परिचालन शुरू हो पाया। इसकी वजह से इस ट्रैक पर लगभग एक घंटे तक परिचालन रुका रहा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीनों भैंस रेलवे किनारे चर रही थीं। तभी अचानक मालगाड़ी आ गयी और भैंस घबराकर दौड़ने लगी जिसके कारण मालगाड़ी की चपेट मे...