भागलपुर, मार्च 17 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर निगम वार्ड चार स्थित थाना चौक से अनाथालय रोड होते हुए कंझिया मुख्य मार्ग तक अतिक्रमण के कारण आम जनजीवन त्राहिमाम कर रहा है। सड़क के दोनों ओर अस्थायी दुकानदारों के कब्जे और अवैध टोटो स्टैंड के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। अनाथालय रोड और रामवती कन्या मध्य विद्यालय के पास बेतरतीब ढंग से अवैध टोटो स्टैंड बना लिया गया है, जिससे आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी भवेश कुमार, दिनेश साह, संजय साह, मुकेश राय, धीरज आनंद, ज्योति प्रकाश लाल, विक्रम कुमार, राजू तांती का कहना है कि जब तक इस अवैध स्टैंड को नहीं हटाया जाएगा, तब तक जाम से मुक्ति नहीं मिलेगी। अतिक्रमण के कारण रामपुर स्थित कब्रिस्तान जाने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.