नाथनगर पूजा समिति द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित
भागलपुर, मार्च 2 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के नरगाकोठी स्थित पूजा समिति अध्यक्ष के आवास पर रविवार को सभी सदस्यों के एकजुट होकर होली मिलन समारोह आयोजित किया। अध्यक्ष पप्पू यादव ने अबीर-गुलाल लगाकर सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं दीं। महामंत्री देवाशीष बनर्जी ने बताया कि तीन तारीख को पूरे विधि-विधान के साथ होलिका दहन किया जाएगा। चार तारीख को धूमधाम से रंगोत्सव मनाया जाएगा। मौके पर विशाल आनंद, रूपेश शाह, रमन शाह, डॉ. ओमनाथ भारती, देवाशीष बनर्जी, भवेश यादव, अशोक राय, मेजर आर लाल, विकास कुमार वर्मा, विजय साहू, आकाश यादव, दिलीप यादव, दिलीप मालाकार, मुन्ना खान, संजय कुमार, उत्तम सिंह, चंदन मिश्रा उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.