भागलपुर, दिसम्बर 14 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि थाना की पुलिस ने बाबूटोला के समीप से लूट, छिनतई, गोलीबारी सहित अन्य संगीन मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को शनिवार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश की पहचान पुरानीसराय निवासी अंटा मंडल के रूप में हुई है। अंटा मंडल ने अपने गुर्गे के साथ मिलकर करीब छह माह पूर्व पुरानीसराय इलाके में गोलीबारी की थी जिसमें एक बच्ची जख्मी हुई थी। उस समय भी पुलिस ने हथियार और गोली के साथ उसे गिरफ्तार किया था। बाद में वह जमानत पर रिहा हो गया। इधर हाल ही में मोबाइल की छिनतई हुई थी, उसमें भी अंटा शामिल था। उसने पुलिस के सामने स्वीकार किया है। वहीं मधुसूदनपुर पुलिस ने कट्टा, गोली के साथ चार पांच दिन पूर्व दो अपराधी को गिरफ्तार किया था। वह भी इसके ही ग्रुप का सदस्य था। मामले पर नाथनगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.