भागलपुर, मार्च 7 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता।  मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है। पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है। नाथनगर के रन्नूचक, मकंदपुर निवासी एक साधारण किसान के बेटे राहुल कुमार ने इस कहावत को सच कर दिखाया है। देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली यूपीएससी परीक्षा में राहुल ने 141वीं रैंक हासिल कर न सिर्फ अपने माता-पिता, बल्कि पूरे भागलपुर का नाम रोशन किया है। राहुल की यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि यह उनके धैर्य और कभी हार न मानने वाले जज्बे की कहानी है। यह उनका तीसरा प्रयास था। इससे पहले 2023 और 2024 में वे इंटरव्यू राउंड तक पहुंचे थे, लेकिन अंतिम सूची में जगह नहीं बना पाए थे। राहुल बताते हैं कि उस निराशा के दौर में उनके किसान पिता शंभू कुमार राय और मां सुनीता राय ने उनका सबसे बड़ा संबल बनकर उत्...