भागलपुर, अगस्त 12 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भागलपुर सेवा केंद्र द्वारा मंगलवार को नाथनगर स्थित भारती शिशु वाटिका और सबौर स्थित बहादुरपुर इंटरस्तरीय विद्यालय में नशामुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम चलाया गया। बता दें कि प्रधानाचार्य ममता कुमारी के नेतृत्व में दस करोड़ लोगों को नशामुक्ति महाअभियान के तहत जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि नशा का सेवन हमें गलत रास्ते की ओर ले जाता है। नशामुक्ति के प्रति जागरूक करना ही ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का मुख्य उद्देश्य है। वहीं बीके रूपाली ने  बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देशभर को जागरूक करना है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: नशामुक्त भारत के लिए विद्यार्थियों ने लिया संकल्प इस दौरान दोनों विद्यालयों...