भागलपुर, मई 25 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बकरीद को लेकर रविवार को नाथनगर थाना परिसर में थानाध्यक्ष अभय शंकर  की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि सीटीएस कर्णगढ़ मैदान में बकरीद की नमाज सुबह सात बजे अदा कराई जाएगी। उस दिन सीटीएस मैदान के सभी मुख्य गेट खोल दिए जाएंगे। इसके लिए सीटीएस प्राचार्य को ईदगाह कमेटी द्वारा आवेदन देकर रजामंदी की मांग की जाएगी। नमाजियों के लिए मैदान में पानी का पुख्ता इंतजाम रहेगा। इसके लिए नगर निगम द्वारा पानी के टैंकर की व्यवस्था रहेगी। यह भी पढ़ें- सरकार से तय गाइड लाइन पर ही दें जानवर की कुर्बानीत्योहार से पहले की तैयारियाँ त्योहार से पहले ईदगाह मैदान की साफ-सफाई ब्लिचिंग का छिड़काव कराया जाएगा। शांति समिति के सदस्यों ने चंपानगर समेत अन्य इलाके में कुर्बानी के अवशेषो...