भागलपुर, मई 12 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर निगम वार्ड चार के अनाथालय रोड स्थित रामपुर रेलवे अंडरपास पुल में सोमवार को दिनभर भीषण जाम लगा रहा। लेकिन स्थानीय पुलिस इससे बेखबर रही। जाम लगने का मुख्य कारण दिनभर चलने वाले बालू लदे ट्रैक्टर हैं। रामपुर रेलवे अंडरपास पुल के पास बालू लदा एक ट्रैक्टर खराब हो गया था। जिसके कारण पूरा मातालय रोड से लेकर रामपुर ठाकुरबाड़ी मुख्य रोड तक भारी संख्या में वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई घंटे लोग जाम में फंसे रहे।खासकर स्कूल से वापस अपने घर लौट रहे बच्चों को कड़ी धूप में जाम में फंसे रहना पड़ा। स्थानीय टिंकू कुमार, भवेश साह, रोहित, सोनी मिश्रा आदि ने बताया कि बताया कि जबतक इस अंडरपास के फुटपाथ के समतल लेवल में ढलाई का काम पूरा नहीं कराया जायेगा तबतक यहां जाम की समस्या से लोगों को छुटकारा नहीं मिल सक...