भागलपुर, मार्च 12 -- नाथनगर। ललमटिया थाना क्षेत्र के जवाहर सिनेमा हॉल के पहले एनएच 80 किनारे स्थित रैन बसेरा के पास एक बंद पड़े नलकूप के पिछले हिस्से में बने पुराने जर्जर भवन को नगर निगम के पदाधिकारियों ने पहुंचकर जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। नगर निगम के अतिक्रमण शाखा प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि यह नलकूप काफी समय से बंद पड़ा हुआ था और इसका पीछे का हिस्सा बेकार पड़ा हुआ था। इसलिए इसे तोड़कर उस जगह का उपयोग किसी नए कार्य के लिए किया जाएगा। जिससे आसपास के लोगों को सुविधा मिल सके और खाली पड़ी जमीन का सही उपयोग हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...