भागलपुर, अप्रैल 11 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एनएच 80 स्थित एक निजी क्लीनिक में हबीबपुर थाना क्षेत्र के कासिमबाग की रहने वाली मीरा देवी (60) की मौत इलाज के दौरान हो गई। इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया और अस्पताल प्रबंधन के विरोध में नारेबाजी की। पीड़ित परिजनों में मृत महिला के पति निरंजन सिंह और बेटा प्रीतम कुमार ने आरोप लगाया कि गुरुवार को मोहल्ले के एक व्यक्ति द्वारा बताए गए नाथनगर के एक क्लीनिक में महिला का इलाज कराने पहुंचे थे। बेटी प्रियंका कुमारी ने बताया कि डॉक्टर ने खून सहित कई तरह की जांच करायी और शुक्रवार को बुलाया। डॉक्टर के कहने पर उसके कंपाउंडर ने एक सुई मां को लगायी। आधा सुई लगते ही मां के मुंह से झाग आने लगा और काफी जोर से थरथराने लगी। थोड़ी ही देर में मां मूर्छित हो गई। डॉक्टर ने स्थिति देखकर उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.