बारां, अप्रैल 4 -- राजस्थान के बारां जिले में बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बुजुर्ग की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जो कि मृतक का रिश्ते में नाती लगता है। हत्या करने की वजह दो हजार रुपए नहीं देना सामने आया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नाती न 2000 रुपए के लिए अपने ही नाना की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया था। इस हत्याकांड में 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया था। जिसके बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची। बारां पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि यह हत्याकांड जिले के सारथल थाना इलाके में हुआ। 27 मार्च को मृतक के भाई भैरूलाल ने एक रिपोर्ट दी थी और बताया था कि उनका बड़ा भाई बद्रीलाल रात को खेत पर बने शंकर भगवान के मंदिर के चबूतरे पर सोया था। जब अगले दिन उसकी पत्नी चाय लेकर खेत में पहुंची तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.