बांका, जून 6 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर जमदाहा ओपी क्षेत्र के बहदिया के समीप शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में बाईक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। मृतका जमदाहा ओपी क्षेत्र के धानवरण गांव निवासी रसिकलाल मुर्मू की पत्नी तालो हेंब्रम (50) बताई गई है। जानकारी के अनुसार तालो हेंब्रम अपने बड़े पुत्र गंगाराम हेंब्रम के साथ चांदन स्थित हॉस्टल से अपने नाती अनुपलाल टुडू और नातिन अनिता कुमारी को लेने गई थी। बच्चों को लेकर वह पुत्र के साथ बाईक से घर लौट रही थी। इसी दौरान बहदिया के समीप अचानक असंतुलित होकर वह चलती बाईक से सड़क पर गिर पड़ी। यह भी पढ़ें- बाइक से गिरकर महिला की मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा गिरने से उसके सिर समेत शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और वह बुरी तरह जख्मी हो गई। घटना के बाद आसपा...