कौशाम्बी, जनवरी 30 -- सैनी थाना क्षेत्र के रामपुर धमावां (अल्पी का पूरा) गांव की रेखा देवी पत्नी राम सनेही ने बताया कि गुरुवार सुबह बेटा संतोष कुमार समूह के पैसों की मांग करने लगा। नहीं देने पर अपने बेटे अजय कुमार के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल महिला का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.