उन्नाव, नवम्बर 23 -- गंजमुरादाबाद। नगर स्थित मशहूर दरगाह अस्ताना आलिया रहमानियां में हज़रत अफजालुर्रहमान (भोले मियां) का 25 वां उर्स मुबारक अकीदत व एहतराम के सम्पन्न हो गया। कुल शरीफ के मौके पर फातिहा खास में मुल्क में अमन चैन, खुशहाली, तरक्की, भाईचारे और आपसी सौहार्द की दुआएं मांगी गई। दरगाह फजले रहमानी के साहिबे सज्जादा मारूफुर्रहमान उर्फ मारूफ मियां की जेरे सरपरस्ती व गुलाम रब्बानी मियां की सदारत में हज़रत भोले मियां का 25 वां उर्स मुबारक मनाया गया। 22 नवंबर को बाद नमाज इशा शानदार नातिया मुशायरा हुआ। जिसमें राष्ट्रीय स्तर के शायरों ने अपने कलाम पेश कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर उलेमा इकराम ने खिताब भी किया। इस दौरान एक किताब का विमोचन भी हुआ। 23 नवंबर सुबह कुल शरीफ की रसूमात अदा की गई। फतिहा खास में मुल्क में अमन चैन, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.