लखनऊ, फरवरी 26 -- लखनऊ, संवाददाता। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से आकाशवाणी लखनऊ 28 फरवरी को कैसरबाग स्थित कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति व स्वाधीनता की चेतना को समर्पित एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन करेगा। आकाशवाणी की कार्यक्रम प्रमुख सुमोना पांडेय ने बताया कि समारोह का शुभारंभ विश्वविद्यालय के छात्र कलाकारों द्वारा छह छंदों सहित 'वंदेमातरम्' के समूह गान से होगा। कार्यक्रम में संगीत निर्देशक केवल कुमार के निर्देशन में देशभक्ति समूह गायन, वरिष्ठ राष्ट्रीय कवियों का काव्य पाठ, 'आनंदमठ' आधारित लघुनाटिका, अवधी-भोजपुरी लोक प्रस्तुति व आल्हा गायन विशेष आकर्षण रहेंगे। इसके अतिरिक्त 'इतिहास के पन्नों से' शीर्षक के तहत बहु-चरणीय क्विज, भाषण कला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.