बेगुसराय, अप्रैल 9 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। सांस्कृतिक विकास केंद्र की ओर से 15 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का समापन गुरुवार को विजय राघव मध्य विद्यालय बदलपुरा में हुआ। मौके पर डॉ. शशि भूषण ने कहा कि सांस्कृतिक विकास केंद्र कि यह सराहनीय पहल है कि गांव के बच्चों में नाटक का बीजारोपण किया जा रहा है। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने कहा रंगमंच अनुशासन व जीवन जीने की कला सिखाता है। लवहरचक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार ने कहा पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधि में भाग लेना बहुत ही लाभदायक होता है। विद्यालय की एचएम कंचन कुमारी ने कहा कि बच्चों को नाटक की शिक्षा सराहनीय पहल है। इस अवसर पर सुशील कुमार सिंह द्वारा लिखित और बेगूसराय के युवा रंगकर्मी सचिन कुमार द्वारा निर्देशित नाटक ठग ठगे गए को प्रस्तुत किया गया। गुरु की भूमिका में लकी कुमार, घंटोली...