कौशाम्बी, जून 29 -- सिराथू ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जानकीपुर में सोमवार को बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष गतिविधि का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों ने पेड़ लगाओ-खुशियां पाओ विषय पर आधारित नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने अपने सजीव अभिनय के माध्यम से पेड़ों के महत्व, बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और हरियाली संरक्षण का संदेश देकर सभी का मन मोह लिया। नाटक के जरिए बच्चों ने बताया कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए कितने आवश्यक हैं और इनके संरक्षण से ही आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रह सकता है। शिक्षिका डॉ. शालिनी सिंह ने बच्चों को पौधरोप...