रायबरेली, मार्च 26 -- लालगंज। आरेडिका में अखिल रेल हिंदी नाट्योत्सव का बुधवार को समापन हुआ। नाट्योत्सव में मध्य रेलवे के नाटक 'आधे-अधूरे' को प्रथम, दक्षिण मध्य रेलवे के 'अखण्ड पर्व' को द्वितीय तथा पूर्वोत्तर रेलवे के 'प्रेशर' को तृतीय स्थान मिओज। इसके अलावा पांच नाटकों को प्रेरणा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विभिन्न श्रेणियों में भी कलाकारों को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...