छपरा, जून 10 -- छपरा । शहर के भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में आयोजित बिपिन बिहारी श्रीवास्तव नाट्योत्सव में उनके रंगकर्म, सांस्कृतिक योगदान और सामाजिक सरोकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

श्रद्धांजलि सभा प्रथम सत्र में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बिपिन बिहारी श्रीवास्तव सहित सारण प्रमंडल के 78 दिवंगत रंग पुरोधाओं को सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अध्यक्षता विधान परिषद सदस्य प्रो. वीरेन्द्र नारायण यादव ने की। मुख्य अतिथियों में एसीजेएम सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) राजीव कुमार, वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ. लाल बाबू यादव, बिहार इप्टा की ताप्ति वर्मा, सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वक्ताओं ने प्रमंडल के दिवंगत रंगकर्मियों को सामूहिक श्रद्धांजलि देने की नई परंपरा स्थापित करने के लिए आयोजक डॉ. अमित रंजन की...