रिषिकेष, अक्टूबर 4 -- आगामी 22 से 28 अक्टूबर तक गाजियाबाद में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत गाथा पर आधारित नाट्यक्रम जाणता राजा का आयोजन होगा। ऋषिकेश में इस कार्यक्रम के लिए पोस्टर लॉंच किया गया। रविवार को बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें विधायक प्रेमचंद अग्रवाल और दिव्य प्रेम सेवा मिशन से जुड़े डॉ. आशीष गौतम ने नाट्यक्रम जाणता राजा का पोस्टर लॉंच किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...