नई दिल्ली, जनवरी 24 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों अपने बयानों को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। कुछ समय पहले ही उनके द्वारा नाटो सदस्य देशों पर की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर ससेक्स के ड्यूक प्रिंस हैरी ने इसका जोरदार खंडन किया है। शुक्रवार को ट्रंप के बयान पर बात करते हुए प्रिंस हैरी ने कहा कि दो दशक तक चले इस संघर्ष में अंतर्राष्ट्रीय बलों ने अपान बलिदान दिया है। ऐसे में इसके बारे में सच्चाई और सम्मान के साथ बात की जानी चाहिए। ब्रिटिश शाही परिवार का हिस्सा प्रिंस हैरी ने नाटो बलों के साथ अफगानिस्तान युद्ध में हिस्सा लिया था। यहां पर उन्होंने फॉरवर्ड एयर कंट्रोलर और अपाचे हेलीकॉप्टर के सह-पायलट गनर के रूप में दो बार अग्रिम मोर्चे पर अपनी सेवाएं दीं थी। राष्ट्रपति ट्रंप के बयान को खारिज करते हुए प्रिंस हैरी ने अपने ...