नाटी इमली में श्रीरामकथा सम्मेलन शुरू
वाराणसी, मई 17 -- वाराणसी। पुरुषोत्तम मास में नाटी इमली स्थित नित्य नया हनुमान मंदिर में रविवार को श्रीरामकथा सम्मेलन शुरू हुआ। आयोजन का 59वां वर्ष होने के कारण मंगल कलश यात्रा में इतनी ही संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। यह गाजे-बाजे के साथ नाटी इमली चौराहा, राणी सती मंदिर, रामकटोरा चौराहा, शाह नर्सिंग होम, माहेश्वरी मिल, भरत मिलाप कॉलोनी होते हुए मंदिर पहुंची। श्रीरामकथा सम्मेलन का उद्घाटन मानस मर्मज्ञ डॉ. युगल किशोर चौबे ने किया। श्री पुरुषोत्तम मास रामकथा आयोजन समिति के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य डॉ. उमंगनाथ शर्मा, महंत राकेश गिरी, आशीष मिश्रा, अशोक कुमार सिंह, उमेश कुमार मौर्य, जगदीश प्रसाद मौर्य, बद्री प्रसाद मौर्य, विनोद मौर्य ने उनका अभिनंदन किया। यह भी पढ़ें- पुरुषोत्तम मास के अवसर पर नाटी इमली स्थित नित्य नया हनुमान मंदिर में श्रीराम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.