प्रयागराज, जनवरी 24 -- नाट्य संस्था आरंभ की ओर से शनिवार को ज्वाला देवी इंटर कॉलेज में मुंशी प्रेमचंद की कहानी पर केंद्रित नाटक बड़े भाई साहब का मंचन किया गया। कलाकारों में निमिश गुप्ता, शिवांक द्विवेदी और आरती चौधरी रहीं। संयोजन नीलकांत तिवारी, वेशभूषा अंकित तिवारी, रूप सज्जा दिलीप कुमार, प्रस्तुति नियंत्रण आरपी कसौधन, संगीत संयोजन व निर्देशन रवींद्र का रहा। प्रधानाचार्य विक्रम सिंह परिहार ने कलाकारों को शुभकामना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...