प्रयागराज, अप्रैल 17 -- उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) के सभागार में चल रहे बैशाख महोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को एकेएस रंगमंच समराला पंजाब के कलाकारों ने नाटक 'देही' का मंचन किया। डॉ. अमरजीत ग्रेवाल लिखित नाट्य प्रस्तुति के निर्देशक राजविंदर समराला थे। प्रस्तुति के जरिए कलाकार यह सवाल उठाते हैं कि यदि मशीनें इंसानी बुद्धि का अनुकरण कर सकती हैं तो क्या वे मानवीय उपस्थिति और भावनाओं को भी पूरी तरह फिर से निर्मित कर सकती हैं। प्रस्तुति के दौरान देह व मशीन, संवेदना और प्रोग्राम और वास्तविकता व कृत्रिमता के बीच संघर्ष भी चलता है। मंच पर कमलजीत कौर, ईशा आहूजा, कोमलप्रीत बंगा, अलका और वंश जांगड़ा ने अपने सशक्त अभिनय से पात्रों को जीवंत कर दिया। यह भी पढ़ें- नाटक 'कनक दी बल्ली' में दिखा तारो की जिंदगी का संघर्ष मुख्य अतिथि ग...