दरभंगा, जून 6 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लनामिवि के स्नातकोत्तर संगीत एवं नाट्य विभाग के तत्वावधान में सांस्कृतिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभाग के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर आधारित गीत, संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में मखाना अनुसंधान केन्द्र के निदेशक डॉ. मनोज कुमार, मारवाड़ी कॉलेज के हिन्दी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गजेन्द्र भारद्वाज तथा पूर्व संकायाध्यक्ष प्रो. पुष्पम नारायण आदि शामिल रहे। विभागाध्यक्ष एवं संयोजक प्रो. लावण्य कीर्ति सिंह काव्या ने कहा कि कला, संगीत और नाटक जैसे माध्यम लोगों तक संदेश पहुंचाने के सबसे प्रभावशाली साधन हैं। यह भी पढ़ें- गंभीर जल संकट के मुहाने पर खड़ा है दरभंगा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जब...