गिरडीह, जनवरी 29 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। कला संगम के तत्वाधान में सवेरा सिनेमा हॉल में 29 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित चार दिवसीय 25वीं अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक, शास्त्रीय नृत्य, लोकनृत्य प्रतियोगिता रजत जयंती के रूप में मनाई जा रही है। 29 जनवरी को प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त सह कला संगम के मुख्य संरक्षक रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार, विशिष्ट अतिथि सदर एसडीओ सह कला संगम के संरक्षक श्रीकांत यशवंत विस्पुते, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती, संरक्षक राजेंद्र बगड़िया, सलूजा गोल्ड के निदेशक अमरजीत सिंह सलूजा, संयोजक चुन्नूकांत, संरक्षक अजय सिन्हा मंटू, डॉ विकास लाल, श्रेयांस जैन संयुक्त रूप से करेंगे। अध्यक्षता कला संगम के अध्यक्ष प्रकाश सहाय करेंगे। यह जानकारी सचिव सतीश कुंदन ने दी। सतीश कुंदन ने प्रेस विज्ञप्ति ज...