कानपुर, अक्टूबर 24 -- कानपुर, संवाददाता। अनुकृति रंगमंडल की ओर से संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार और संस्कृति निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य समारोह का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन 'जीरो बन गया हीरो' और 'जहर' नाटकों का मंचन किया गया। पहले नाटक में शून्य के महत्व को रोचक अंदाज में दिखाया गया, जबकि दूसरे नाटक के जरिए रिश्तों में बढ़ती कटुता और जीवन के कड़वे सच को उजागर किया गया। शास्त्री भवन, खलासी लाइन में आयोजित समारोह में जयपुर के कलाकारों ने 'जीरो बन गया हीरो' का मंचन किया। नाटक में जिंदगी और गणित में शून्य के महत्व को हास्यपूर्ण अंदाज में प्रस्तुत किया गया। कहानी कुछ ऐसे विद्यार्थियों से शुरू होती है, जो गणित से परेशान हैं। परीक्षा परिणाम आने पर अजीब स्थिति पैदा हो जाती है। कुछ विद्यार्थियो...