कन्नौज, सितम्बर 20 -- कन्नौज, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत कन्नौज में 'नमो सेवा-अनकही कहानियां' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से प्रधानमंत्री की सार्वजनिक जीवन की यात्रा को संवाद, अभिनय, संगीत और मंचन के जरिए दर्शाया जाएगा। कन्नौज प्रथम आगमन पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी शंकर लाल लोधी ने जिला कार्यालय में आयोजित वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाट्य प्रस्तुति में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में उनकी यात्रा को मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। यह भी पढ़ें- रंगमंच पर जीवंत होंगे मोदी के सेवा, समर्...