बेगुसराय, जून 14 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। प्रसिद्ध लोकगायक बलराम कुंवर के जन्मशती वर्ष को समर्पित मुचकुंद मोनू स्मृति 12 दिवसीय ग्रीष्मकालीन नाट्य कार्यशाला का समापन दिनकर पुस्तकालय, सिमरिया के दिनकर स्मृति सभागार में हुआ।

समापन समारोह समापन समारोह की शुरुआत आगत अतिथि वरिष्ठ रंग निर्देशक अनिल पतंग, जिला कला संस्कृति अधिकारी श्याम कुमार सहनी, बीएचयू के प्रो. डॉ. रामाज्ञा शशिधर, नालंदा नवविहार विश्वविद्यालय के प्रो. सुशांत कुमार कुशवाहा, जलेस के राज्य सचिव कुमार विनीताभ, जसम के राज्य उपाध्यक्ष दीपक सिन्हा, आकाशगंगा रंगचौपाल एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंदन कुमार, लोकगायक देवेंद्र कुंवर ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यशाला निर्देशक रवि वर्मा के निर्देशन में बाल कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत नाटक में दैनिक जीवन में भौतिक सुविधाओं के दुरुपयोग से हो...