पूर्णिया, मार्च 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार दिवस के अवसर पर कला एवं संस्कृति विभाग व जिला प्रशासन के तत्वावधान में प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में आयोजित एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच सांस्कृतिक संस्था शकुंतला सेवा सदन धमदाहा ने लोकनाट्य महुआ घटवारिन का भावपूर्ण मंचन किया। महुआ घटवारिन बिहार की समृद्ध लोक परंपरा, संस्कृति और सामाजिक यथार्थ पर आधारित एक अत्यंत मार्मिक कथा है। जिसमें मानवीय संवेदनाओं, रिश्तों की जटिलताओं और समाज की सच्चाइयों को अत्यंत सजीव ढंग से प्रस्तुत किया गया। इस नाटक को संगीत नाट्य अकादमी राष्ट्रपति पुरस्कार एवं भिखारी ठाकुर सम्मान से सम्मानित रंगकर्मी मिथिलेश राय के मार्गदर्शन में युवा रंगकर्मी रजनीश आर्या ने नाटक का निर्देशन किया। सह निर्देशन में हेमंत कुमार ने सहयोग किया। नाटक के प्रमुख पात्र...