शाहजहांपुर, दिसम्बर 9 -- जिले के प्रतिभाशाली रंगकर्मियों ने अपने प्रभावी अभिनय कौशल से दर्शकों व समीक्षकों पर अमिट छाप छोड़ी। एम.एल.आर. थियेटर फाउंडेशन के 10 सदस्यीय दल ने संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से जूम डांस एकेडमी स्टूडियो में गिरीश कर्नाड लिखित विश्वविख्यात नाटक 'बलि' का सफल मंचन किया। यह नाटक प्रख्यात रंगकर्मी पद्मश्री रामगोपाल बजाज के अनुवाद और अंतरराष्ट्रीय निर्देशक आर.पी.डी. सोती के निर्देशन में प्रस्तुत किया गया, जिसमें एक राजा की त्रासदी को बहुस्तरीय घटनाक्रमों व प्रतीकों के माध्यम से अत्यंत संवेदनशील और मार्मिक ढंग से दर्शाया गया। नाटक मानव मन की गहन भावनाओं - प्रेम, करुणा, ममता, क्रोध, अहंकार, ईर्ष्या, घृणा, प्रतिशोध आदि - को विभिन्न पात्रों के माध्यम से खोलता है। यह नाटक बाहरी हिंसा पर आधारित बलिदान से हटकर अहं, ...