नोएडा, अगस्त 24 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जीडी गोयंका स्कूल में सोमवार को ईद-उल-मिलाद को लेकर विद्यार्थियों द्वारा एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ईद-उल-मिलाद के महत्व, प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और मानवता के मूल्यों से परिचित कराना था। विद्यार्थियों ने ईद-उल-मिलाद के महत्व पर प्रभावशाली एवं ज्ञानवर्धक भाषण प्रस्तुत किया। बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए नाटक, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रेम, शांति, आपसी सम्मान और भाईचारे का सुंदर संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में अध्यापिका पूर्णिमा सिंह ने विद्यार्थियों को उनकी शानदार प्रस्तुतियों के लिए प्रोत्साहित किया तथा कार्यक्रम की सफलता में उनके योगदान, मेहनत और उत्स...