उन्नाव, अप्रैल 4 -- सफीपुर। प्राथमिक विद्यालय बोड़ेपुरवा में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने कविता एवं नाटक के माध्यम से समाज में फैली कुरीतियों को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर नव प्रवेषित बच्चों एवं उनके अभिभावकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। पीएसपीएस के जिलाध्यक्ष संजीव शंखवार ने सभी गांव वालों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील की। कहा कि सभी छात्रों को शासन से मुफ्त ड्रेस, शिक्षा त्व एमडीएम की सुविधा उपलब्ध है। शिक्षक अमित तिवारी ने विद्यार्थियों को निरंतर प्रयास, सकारात्मक दृष्टिकोण और आत्मविश्वास से आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान मशरत् अली, ज्ञानेन्द्र कुशवाहा, राजवीर यादव, अर्जुन, सुमित गुप्त, पवन कुमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.