नाटक के जरिए विकसित भारत की चुनौतियों और समाधान का मंचन
हरदोई, सितम्बर 30 -- हरदोई। आर्य कन्या महाविद्यालय में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद की ओर से 'विकसित भारत-2047 की चुनौतियां एवं समाधान' विषय पर नाटक प्रतियोगिता हुई, जिसकी शुरुआत प्राचार्या डॉ. सुमन वर्मा एवं प्राध्यापिकाओं ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर की। अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंका आर्य ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य केवल आर्थिक विकास तक सीमित नहीं है। इसके लिए समावेशी और सतत विकास जरूरी है। गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक असमानता जैसी चुनौतियों के समाधान के साथ युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के अवसर बढ़ाने होंगे। प्रतियोगिता में 13 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अनुष्का सिंह बीए तृतीय वर्ष ने प्रथम, गुलनाज ने द्वितीय और तनु कश्यप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुस्कान को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.