आगरा, अक्टूबर 2 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सदर बाजार स्थित मुक्ता काशी मंच पर नमो सेवा - अनकही कहानियां कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस दौरान ब्रज क्षेत्र के कलाकारों ने नाट्य प्रस्तुति के जरिए वर्ष 2001 से 2026 तक के प्रेरणादायक प्रसंगों को बेहद सरल, संवेदनशील और संगीतमय अंदाज में मंच पर उतारा। कलाकारों के जीवंत अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने कहा कि यह अभियान कला के माध्यम से मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा सफर, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प को जन-जन तक पहुंचा रहा है। का...