नोएडा, अप्रैल 10 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित जीडी गोयंका स्कूल में शुक्रवार को बैसाखी के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा 12वीं के छात्रों ने भाषण, नाटिका और नृत्य से बैसाखी का सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व बताया। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी भी आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...