बेगुसराय, जुलाई 16 -- बेगूसराय/मटिहानी, हिटी। आशीर्वाद रंग मंडल बेगूसराय की ओर से बुधवार की शाम रंग अड्डा बेगूसराय प्राइवेट आईटीआई के सभागार में नाटक जर्नी फॉर फ्रीडम की प्रस्तुति दी गई। निर्देशन युवा निर्दर्शक-सचिन कुमार ने किया। अवसर था संगीत नाटक अकादमी अकादमी नई दिल्ली के द्वारा महाकवि कालिदास जयंती व वंदे मातरम आर्धशती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 2026 के आयोजन का। यह पूरे देश में 15 जुलाई की संध्या आयोजित हुआ। बिहार में कुल चार जिलों बेगूसराय,पटना भागलपुर और बेतिया में कार्यक्रम हुआ। यह भी पढ़ें- मौन बरगद का नाटक का मंचन देख भाव विभोर हुए दर्शककार्यक्रम की प्रस्तुति जिले में आशीर्वाद रंग मंडल ने नाटक ए जर्नी फ़ॉर फ्रीडम में बाबू कुंवर सिंह जी के जीवन त्याग और देश के लिए बलिदान की कहानी को बड़े ही रोचक तरीके से प्रस्तुत किया...