प्रयागराज, मार्च 30 -- नाट्य संस्था द थर्ड बेल की ओर से सोमवार को प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय के हॉल में नाटक 'हमारा कल' का मंचन किया गया। वरिष्ठ रंगकर्मी आलोक नायर के निर्देशन में मंचित नाटक के जरिए कलाकारों ने वर्तमान समय की ज्वलंत समस्याओं को उजागर करते हुए भविष्य के प्रति एक सशक्त संदेश दिया। नाटक के पहले भाग में ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्या को एक प्रतीकात्मक न्यायालय के माध्यम से दर्शाया गया, जहां प्रकृति स्वयं वादी बनकर इंसानों के विरुद्ध अपनी शिकायतें प्रस्तुत करती है। दूसरे भाग में आधुनिक जीवनशैली की वजह से युवाओं और उनके बुजुर्ग माता-पिता के बीच बढ़ती दूरी को मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया गया। मंच पर यश मिश्र, शुभेंद्र कुमार सिन्हा, अभिषेक गिरि, कुबेर कपूर, निमिष गुप्त, शिवांक द्विवेदी, उपासना तिवारी व श्व...