पश्चिम चंपारण, अप्रैल 27 -- बिहार में अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली पत्नी ने खुद को बचाने के लिए गजब की कहानी बनाई। लेकिन कहते हैं कि झूठ की उम्र ज्यादा नहीं होती। जल्द ही इस चालबाज पत्नी का भेद खुल गया और उसका असली चेहरा सबके सामने आ गया है। पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया की गोबरौरा पंचायत स्थित मटियरिया बंगाली कॉलोनी में शनिवार देर रात पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति अमित कुमार नमोदास (35) की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी नीलम देवी (28) को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार सुबह नीलम ने विलाप करते हुए परिजनों को बताया कि अमित की मौत हो गई है। खुद को बचाने के लिए उसने मनगढ़ंत कहानी रची कि सोते समय उसका पैर अमित के नाजुक अंग पर पड़ गया, जिससे उसकी जान चली गई। हालांकि, परिजनों को उसकी बात पर यकीन नहीं हुआ क्योंकि दोनों क...